क्या किसी दिन वायुमंडल की सारी ऑक्सीजन समाप्त हो जाएगी और ऑक्सीजन चक्र क्या होता है?

क्या पक्षियों को भी स्वसन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है?

हां, उन्हें हमारी तरह ही स्वसन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

और मछलियों एवं जलीय प्राणियों प्राणियों के बारे में क्या?

क्या उन्हें भी स्वसन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है?

हां, उन्हें भी ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

फिर वायु की सारी ऑक्सीजन समाप्त क्यों नहीं होती?

क्या किसी दिन वायुमंडल की सारी ऑक्सीजन समाप्त हो जाएगी?

 

क्या आपने कभी भी इस बारे में सोचा है?

वह सारी ऑक्सीजन जिसकी हमें आवश्यकता होती है, वह कहां से आती है और क्या किसी दिन वायुमंडल की सारी ऑक्सीजन समाप्त हो जाएगी?

चलो इन प्रश्नों के उत्तर खोजते हैं- 

ऑक्सीजन चक्र | Oxygen Cycle | ऑक्सीजन कैसे बनती है? और मछलियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता

जलीय प्राणियों द्वारा स्वसन

सभी जीवित जीव स्वसन क्रिया में ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं।

 

वायु में उपस्थित ऑक्सीजन पानी में घुल जाती है, जिसका जलीय प्राणियों के द्वारा स्वसन किया जाता है। जलीय प्राणी भी स्वसन क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं।

 

पेड़-पौधों द्वारा स्वसन प्रक्रिया

दिन के समय सूर्य और प्रकाश की उपस्थिति में जल एवं थल दोनों ही प्रकार के पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।

इस प्रक्रिया में वे कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं तथा ऑक्सीजन निष्कासित करते हैं।

रात में पेड़ क्या करते है?

रात में जब सूर्य और प्रकाश नहीं होता पौधे भी स्वसन क्रिया में ऑक्सीजन ग्रहण कर तथा कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करने लगते हैं।

परंतु कुल मिलाकर उपयोग की गई ऑक्सीजन की तुलना में वे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं, इसलिए हम कहते हैं की पौधे ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं।

 

पौधे एवं जंतुओं एक दूसरे पर कैसे निर्भर होते हैं?

इस प्रकार वायुमंडल में ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधे एवं जंतुओं एक दूसरे पर निर्भर होते हैं।

 

कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कैसे बढ़ गई है?

हाल ही के समय में मानव निर्मित गतिविधियाें जैसे जीवाश्म इन दिनों का दहन, कारखानों से उत्पन्न धुआं तथा वनोन्मूलन के कारण इनका संतुलन गड़बड़ा गया है। जिसके परिणाम स्वरूप वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *