मानव कंकाल तंत्र: कंकाल तंत्र के भाग, हड्डियां, मुख्य कार्य और मांसपेशियां

कंकाल तंत्र (skeleton system) में शरीर की सभी हड्डियां होती है और इसमें हड्डियों के जोड़ भी आते है। और हमारा कंकाल तंत्र वानर से विकसित हुआ है।

आइए जाने हमारे कंकाल तंत्र के बारे में हिंदी भाषा में skeleton system in hindi

मानव कंकाल तंत्र के बारे में | Human Skeleton System in Hindi | Biology Science | Basic of Science

 

कंकाल का मुख्य कार्य क्या है? Function of Skeleton System

  • कंकाल भीतर अंगों की रक्षा करता है।

  • यह शरीर को आकार देता है।

  • कंकाल के कारण खड़े रहने वह चलने में सहायता मिलती है।

  • शरीर के लिए जरुरी खनिज भी कंकाल तंत्र की हड्डियों के अंदर जमा होते हैं।

  • हड्डियों में रक्त कणों का निर्माण होता है।

कंकाल की मांसपेशी

हमारी मांसपेशियां हड्डियों के सहारे खिंचती है ओर हमें चले फिरने में मदद करती है। 

कंकाल का कवच न हो तो फिर वह छाती पर पड़ा मामूली सा धक्का बीती अंगों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

कंकाल तंत्र (skeleton system) की हड्डियां कई मायनो में लोहे व स्टील से भी ज्यादा मजबूत होती है।

मानव की हड्डियां कितनी होती है? How many bones are in the skeletal system?

हमारी कंकाल में कुल 206 हड्डियां है। यह चार बुनियादी आकाओं में मिलती है।

 

  1. लंबी हड्डियां – बाह की हड्डी

  2. छोटी हड्डियां – कलाई और टकुनि की हड्डी

  3. चपटी हड्डियां – खोपड़ी और कंधे की हड्डी

  4. अनियमित आकार की हड्डियां – रीढ़ की हड्डी

कंकाल तंत्र के भाग Types of skeleton?

कंकाल तंत्र दो हिस्सो में बटा हुआ है –

1. अक्षिय कंकाल (Axial Skeleton)

अक्षिय कंकाल की हड्डियां लंबाई में जुड़कर शरीर की लंबी दूरी को बनाती है। जैसे- खोपड़ी, मेरुदंड और छाती की हड्डियां

2. बाहरी कंकाल (Appendicular Skeleton)

बाहरी कंकाल में कंधे की हड्डियां, शरीर के उपरी भाग कि बाहरी हड्डियां, कुल्हे और निचले भाग की हड्डियां शामिल है।

 

ऊपरी भाग की बाहरी हड्डियां, कंधे की हड्डियों के सहारे अक्षिय कंकाल से जुड़ती है।

इसके बाद आती है बाहां की हड्डियां जिसमें ऊपरी बाहं, निचली बाहं, कलाई व हथेली की हड्डियां होती है।

 

शरीर के निचले हिस्से में पांव की हड्डियां प्रमुख है। कुल्हे की हड्डी इन्हें अक्षिय कंकाल से जोड़ती है।

शरीर की सबसे बड़ी हड्डी Largest bone in the body

हमारी शरीर की सबसे लंबी, भारी और मजबूत हड्डी है फीमर(femur) यानी जांघ की हड्डी है। इसका एक सिरा कूल्हे से और दूसरा सिरा निचले पांव की हड्डियां से जोड़ता है।

 

खड़े होते, चलते वक्त व दौड़ते वक्ते शरीर का सारा वजन पाऊं और कुल्हें की हड्डियों पर पड़ता है।

कुल 26 हड्डियों और 33 जोड़ो की मदद से यह इकाई इतने सारे काम बखूबी कर ले जाती है।

शरीर की सबसे छोटी हड्डी Smallest bone in the body

हमारे शरीर के कंकाल की छोटी हड्डी स्टेपीस (Stapes) है यह हमारे कान में स्थित होती है।

कंकाल तंत्र में कितना वजन होता है? (How much does a skeleton weight?)

एक सामान्य वयस्क का कंकाल तंत्र में 10 किलोग्राम से भी कम वजन का होता है। अगर मानव कंकाल की जितना मजबूत स्टील का ढांचा बनाना पड़े तो यह ढांचा 400 किलोग्राम वजन का बनेगा परंतु उसने कुदरती हड्डियों जैसी लोच और खुद को ठीक दुरुस्त कर पानी की क्षमता बिल्कुल नहीं होगी।

बेहद मजबूत स्टील या फौलाद से भी हल्की और अपनी मरम्मत खुद कर लेने की क्षमता रखने वाली हमारी शरीर की ये हड्डियां वह अद्भुत प्रदाथ है जो मानव शरीर को उसका खूबसूरत आकार देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *