जड़त्व : न्यूटन का गति का पहला नियम

न्यूटन की गति का पहला नियम

चीजें एक जगह से दूसरी जगह अपने आप क्यों नहीं जाती। वो चलती कब है कभी-कभी विज्ञान इतना सरल होता है कि हम विश्वास नहीं कर पाते।ये कुछ ऐसा है जिसे सीखने हमें स्कूल जाना पड़ता है।

उदाहरण – एक बहुत बड़ी गेद है। पहले तो एक बात बताओ क्या गेंद अपने आप हिल डुल सकती है अब तुम पूछोगे कि गेंद खुद से कैसे हिल सकती है और बात भी सही है।

हम हमेशा अपने पास ऐसी चीजें देखते हैं जो एक ही जगह पर कायम रहती हैं। लेकिन पहले चलो इस गेंद को हल्का सा धक्का देते हैं।

अब इस गेंद में हिलना शुरू कर दिया है। देखो की गेंद उसी दिशा में जा रही है जिस दिशा में बल लगाया जा रहा है या दायें, बायें या उल्टी दिशा में नहीं चलती।

अब तुम कहोगे कि इसमें कौनसी बड़ी बात है लेकिन विज्ञान की दुनिया में ये छोटी-छोटी बातें बहुत जरूरी होती हैं।

अच्छी बात बताओ अब जब ये गेंद आगे बढ़ना शुरू कर चुकी है तो क्या यह अपने आप रुक जाएगी। अब तो फिर कहोगे कि भई जब तक कोई इस गेंद को रोकेगा नहीं तब तक ये कैसे रुक जाएगी और तुम सही भी हो।

अच्छा अगर गेंद को बायें दायें किनारे से धक्का दिया जाये फिर क्या होगा। गेंद अपनी दिशा बदल लेगी  और नये रास्ते पर सीधे आगे बढ़ती रहेगी।

चलो इन सब बातों को एक बार दोहरा लेते हैं स्थिर चीजें तब तक नहीं चलतीं और चलने वाली चीजें तब तक नहीं रुकतीं अपनी दिशा नहीं बदलती। जब तक कोई बाहरी बल उन पर नहीं लगता है

अगर कोई भी चीज एक दिशा में चल रही है तो जैसे ही उस पर एक तरफ से बल लगाया जाता है वो अपने चलने की दिशा बदल लेती है।

आइज़ैक न्यूटन

न्यूटन 1642 में पैदा हुए थे।

आइज़ैक न्यूटन ने कहा है की चीजों के एक खास गुण जड़त्व की वजह से चीजें तब तक अपनी गति और दिशा नहीं बदलतीं जब तक उन पर कोई बल न लगाया जाए या उन्हें धक्का नहीं दिया जाए।

लेकिन ये  जड़त्व आता कहां से है।

यह गुण चीजों के द्रव्यमान या उनमें पदार्थ की मात्रा कितनी है इसकी वजह से पैदा होता है या उनके आकार या आयतन पर निर्भर नहीं करता।

यह इस बात पर भी निर्भर नहीं करता है कि वस्तु धातु की है ठोस है या द्रव है। यह सिर्फ द्रव्यमान पर निर्भर करता है।

इसका मतलब यह है कि अगर अलग-अलग द्रव्यमान वाली दो चीजें हैं तो छोटी वस्तु की तुलना में बड़ी चीज को हिलाने के लिए बड़े बल की जरूरत होगी।

और यह बात भी सच है कि बड़े द्रव्यमान वाली चीज को रोकने के लिए छोटी वस्तु की तुलना में कहीं ज्यादा बल की जरूरत होगी।

तो आइज़ैक न्यूटन ने इन सब बातों को जोड़ा और गति का अपना पहला नियम दिया।

एक वस्तु जो एक गति से चल रही है वो तब तक उस गति से उसी दिशा में आगे चलती रहेगी जब तक इस पर कोई बाहरी बल न लगाए।

पर अगर न्यूटन का ये नियम सही है तो जमीन पर आगे बढ़ती गेंद आखिर में आकर रुक क्यों जाती है। कौन सा ऐसा बल है जो इसे रोक दे रहा है।

इसके बारे में जरा सोचो क्यों एक गेंद बहुत लंबी दूरी तक आगे बढ़ती रहती है। पर एक किताब बहुत जल्दी रुक जाती है। इन दोनों ही चीजों को रोकने वाला बल एक ही है पर वो बल है कौन सा  वो इस बात पर थोड़ा दिमाग लगाओ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *