मानव पाचन तंत्र (Human Digestion System) में भोजन को कैसे विखंडित और अवशोषित किया जाता है?

भोजन हमारे शरीर को पोषण तथा ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन शरीर हेतु इसका उपयोग करने के लिए हमारी द्वारा खाए गए भोजन को पाचन तंत्र द्वारा सबसे पहले विखंडित और अवशोषित किए जाने की आवश्यकता होती है। कई अंगों द्वारा यह कार्य पूर्ण होता है जिसे पाचन तंत्र कहते हैं।

पाचन तंत्र के मुख्य भाग

1. मुंह

2. ग्रासनली

3. आमाशय

4. छोटीआंत या क्षुद्रांत्र

5. बड़ी आंत या बृहद्रांत्र

6. मलाशय

7. मलद्वार

आईए जानते हैं भोजन हमारी शरीर में इन अंगों द्वारा द्वारा कैसे पचाया जाता है-

भोजन को पाचन तंत्र में कैसे विखंडित और अवशोषित किया जाता है?/ चित्र सहित | Digestive System in Hindi

1. मुंह

मुंह में भोजन को दांतो द्वारा छोटे टुकड़ों में विखंडित या चबाया जाता है। हमारी मुख्य में लार ग्रंथियां भी होती है, जो लार रस स्रावित करती है। जीभ भोजन में लार रस मिश्रित करने में सहायता करती है। लार रस भोजन में स्टार्च को शर्करा में तोड़ देता है और भोजन को निगलना आसान बना देता है।

 

2. ग्रासनली

मुंह से निकला हुआ भोजन ग्रास मिली के द्वारा नीचे उतार दिया जाता है। ग्रासनली कि दीवार की गति भोजन को नीचे की ओर आमाशय में धकेल देती है।

 

3. आमाशय

भोजन आमाशय में मथा जाता है। आमाशय पाचक रस स्रावित करता है। जो भोजन को सरल पदार्थो में तोड़ देते हैं। जीवाणु जो भोजन के साथ आमाशय में प्रवेश करते हैं, वे पाचक रस के साथ-साथ स्रावित हाइड्रो क्लोरीक अमल द्वारा मार दिए जाते हैं। आमाशय का अस्तर श्लेष्मा द्वारा सुरक्षित रहता है।

 

4. छोटी आंत या क्षुद्रांत्र

भोजन का पाचन क्षुद्रांत्र में पूर्ण होता है। यें आंतरिक रसों की सहायता से पूरा होता है यहां कार्बोहाइड्रेट सरल पदार्थों में टूट जाते हैं। पोषक पदार्थ क्षुद्रांत्र में अवशोषित हो जाते हैं और अपचीत भोजन बृहद्रांत्र में पहुंच जाता है।

 

5. बड़ी आंत या बृहद्रांत्र

बृहद्रांत्र अपचित भोजन से जल और लवण अवशोषित करती है। अपचित भोजन मलाशय में पहुंचा दिया जाता है।

 

6. मलाशय

अपचित भोजन अर्ध ठोस के रूप में मलाशय में जमा हो जाता है।

7. मलद्वार

इस अर्ध ठोस मल को गुदा या मलद्वार द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *