खाली पेट नींबू का सेवन करने के फायदे व नुकसान

नींबू का रस शिकंजी बनाने और सलाद को स्वादिष्ट बनाने में ही नहीं काम आता बल्कि नींबू का रस हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। आयुर्वेद में नींबू को बहुत महत्व दिया गया है।

हड्डियों की समस्या और एसिडिटी में ना करें नींबू का सेवन

अब हम आपको बताएंगे कि नींबू पानी का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए यकीन मानिए नींबू पानी का सेवन करने के अनेकों फायदे हैं क्योंकि नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है पर इसका सेवन करना कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

अगर आपको भी यह है बीमारी तो ध्यान दें:-

अगर आपको भी है किडनी और लीवर से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो इसका सेवन करना उस व्यक्ति लिए नुकसानदायक हो सकता है।

क्योंकि अगर आपको किडनी में कोई समस्या है तो यह किडनी स्टोन की समस्या को पैदा कर सकता है।

  1. अगर आपको कोई हड्डियों की समस्या है तो आप इसका सेवन ना करें।
  2. और आपको एसिडिटी की समस्या है तो इसका सेवन कताई ना करें।

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप इसका सेवन खाली पेट ना करें यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। कृपया डॉक्टर से संपर्क करें उनसे इस बारे में चर्चा करें फिर ही इसका सेवन करें।

नींबू के फायदे व नुकसान:-

नींबू के फायदे:-

  • अगर आपको भी विटामिन सी की कमी है तो विटामिन सी की पूर्ति करने के लिए नींबू बहुत लाभदायक है।
  • वजन कम करने के लिए और घटाने के लिए नींबू का सेवन रोज सुबह करें।
  • अगर आपके भी बाल झड़ते हैं तो नींबू का सेवन करने से यह समस्या कम हो जाती है। और बाल मजबूत हो जाते हैं।
  • अगर आपके भी चेहरे पर मुंहासे होते हैं तो चंदन के साथ नींबू का रस लगाने से मुंहासे होने की समस्या कम हो जाती है।
  • यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रण मैं रखता है।
  • अगर आपके भी दांत पीले हो जाते हैं तो नींबू के रस से दांतो को साफ करें।
  • नाखून पर नींबू लगाने से नाखून साफ चमकदार हो जाते हैं।

नींबू का सेवन अधिक मात्रा में करने के नुकसान:-

  • अगर आपने नीम्बू का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं तो यह आपके पाचन तंत्र मैं कई बाधा उत्पन्न कर सकता है।
  • नींबू का अधिक सेवन करने से दांतों के ऊपर की सता (परत)कमजोर हो जाती है।
  • नींबू का अधिक सेवन करने से आपको अस्थमा की समस्या हो सकती है या अस्थमा की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है।

जब भी वजन घटाने की बात आती है तो नींबू ही एकमात्र ऐसा फल या सब्जी है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

नींबू में विटामिन सी वे सिट्रिक एसिड के मात्रा बहुत ज्यादा होती है। लेकिन वजन घटाने के दौरान ज्यादातर लोग यह शिकायत करते हैं कि रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से भी हमारा वजन नहीं घट रहा है। लेकिन पेट की चर्बी को कम करने के लिए नींबू पानी तब तक कारगर साबित नहीं होगा जब तक आपको इसको बनाने का सही तरीका मालूम नहीं होगा।

यह नींबू पानी बनाने का सही तरीका जो कारगर साबित होगा:-

  1. नींबू पानी बनाते समय इस बात पर ध्यान दें कि आपका नींबू पीले रंग का होना चाहिए जिसमें ज्यादा से ज्यादा रस निकले।
  2. एक बर्तन ले उसमें नींबू का रस सबसे पहले निकाले।
  3. फिर नींबू के रस में पिसी हुई चीनी मिलाएं।
  4. फिर उस में सफेद नमक डालें।
  5. उसके बाद उसमें काला नमक डालें।
  6. फिर उसमें जीरा पाउडर डालें।
  7. सभी चीजों को 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से मिलाएं।
  8. फिर उसमें ठंडा पानी डालें।
  9. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फिर आप उसे सर्व कर सकते हैं।

यदि हम से पोस्ट को लिखने में कुछ गलती हुई है तो आप उस गलती को हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है | और हमारी साइट बेसिक ऑफ साइंस में आने के लिए धन्यवाद और हमें इंस्टाग्राम (@basicofscience) पर फ़ॉलो करने के लिए धन्यवाद|

अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें या फिर आयुर्वेद विशेषज्ञ से संपर्क करें।। इन घरेलू उपायों को अपने ऊपर लेने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह मशवरा जरूर करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *