पानी पीने का सही फायदा कब मिलता है और पानी पीने का सही तरीका जिससे पूरा फायदा मिले

आमतौर पर हमें प्यास लगने पर या फिर खाना खाने के बाद‌ ही पानी पीते हैं। कई बार तेज मिर्च-मसालेदार भोजन के दौरान भी बीच-बीच में पानी पीते हैं लेकिन पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है खाली पेट। पानी हमारे शरीर के जरूरी अंगों की क्रियाशीलता को सही बनाए रखता है।

आइए जानते हैं खाली पेट पानी पीने के फायदे

बासी मुंह पानी पीने के फायदे, pani peene ke fayde, सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीने के फायदे, पानी पीने का सही तरीका, पानी पीने के फायदे और नुकसान, गर्म पानी पीने का सही तरीका, सुबह खाली पेट पानी पीने के नुकसान, बासी मुंह पानी पीने के फायदे और नुकसान, सेक्स करने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है?, पानी पीने का सही तरीका और सही समय क्या है?, पानी कब और कैसे पीना चाहिए?, नॉर्मल पानी पीने से क्या होता है?

1. एनर्जी लेवल बढ़ेगाः

पानी शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाने का काम भी करता है। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेज होता है। इस तरह शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन और एनर्जी का स्तर बढ़ता है। खाली पेट पानी पीने से दिन की शुरुआत से ही आपका तापमान नियंत्रित रहता है, जिससे छोटी-छोटी बीमारियों से शरीर को सुरक्षा मिलती है।

 

2. बढेगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता

पानी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। पानी हमारे शरीर में तरल पदार्थों को संतुलित करने का काम करता है। यदि आप रोजाना खाली पेट पानी पीते हैं तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इस तरह संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है।

 

03. पेट रहेगा सही

खाली पेट पानी पीने की आदत से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। जब आप बहुत अधिक पानी पीते हैं तो इससे बाउल मूवमेंट सही रहता है। साथ ही शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

 

04. त्वचा पर आती है चमक

खाली पेट पानी पीने की आदत से त्वचा पर चमक आती है। असल में विषैले पदार्थों के निकलने से कील-मुहांसों की समस्या दूर होती है। कई बार पेट सही नहीं होने पर चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं। इस समस्या को दूर करने का भी सबसे आसान तरीका है सुबह खाली पेट पानी पीना।

 

05. कम होगा मोटापा

वजन कम करने में भी पानी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दरअसल, पानी में कैलोरी नहीं होती और इसके प्रयोग से पेट भरा हुआ भी महसूस होता है। इस तरह बार-बार खाने-पीने की आदतों को नियंत्रित किया जा सकता है। खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है और तेजी से फैट बर्न किया जा सकता है।

 

06. भूख महसूस होगी

सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट सही रहेगा। इस वजह से आपको सुबह के समय भूख महसूस होगी। इस तरह समय पर नाश्ता करने की आदत भी बनेगी।

 

07 माइग्रेन अटैक की आशंका कम

यदि आपको अक्सर सिरदर्द या माइग्रेन अटैक की समस्या रहती है तो इसके पीछे एक वजह शरीर में पानी की मात्रा कम होना भी है। डिहाइड्रेशन की वजह से सिर में दर्द हो सकता है। खाली पेट पानी पीने से आप सिरदर्द की समस्या से नेचुरल तरीके से राहत पा सकते हैं। इतना ही नहीं, पानी मुंह और दांतों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत देगा।

 

08. तनाव से राहत

सुबह खाली पेट पानी पीने या दिनभर पानी पीते रहने से तनाव से राहत मिलती है। साथ ही मानसिक समस्याएं भी ठीक होती हैं। दरअसल, जब हम सुबह सोकर उठते हैं तो दिमाग शांत रहता है। इस समय पानी पीने से दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे तरोताजगी महसूस होती है और दिमाग भी सक्रिय बनता है।

 

09 यूरिन संबंधी समस्या होगी दूर

सुबह के समय खाली पेट पानी पीने से रातभर शरीर में बने हानिकारक पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। इसके अलावा समय समय पर भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने से यूरिन में जलन, संक्रमण एवं अन्य तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

 

10. मेटाबॉलिज्म रहेगा सही

खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म की दर 25 फीसदी तक बढ़ जाती है। मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ने का मतलब है कि पाचन सुचारू रूप से होना। खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म पर वही प्रभाव पड़ता है जो लंबी दौड़ से होता है। इस तरह पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलेगी। मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के लिए रोजाना 4 लीटर पानी अवश्य पीएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *