You are currently viewing भिन्न क्या है?, भिन्न की परिभाषा और भिन्न के उदाहरण

भिन्न क्या है?, भिन्न की परिभाषा और भिन्न के उदाहरण

भिन्न क्या है?

आओ देखते हैं भिन्न क्या है।

भिन्न की परिभाषा

भिन्न वह संख्या है जो किसी वस्तु के कुछ भाग को दर्शाती है।

 

इसलिए मेरे पास एक वर्ग है जिसके चार बराबर भागों में बांटा है। और चार भागों में से मैंने केवल एक भाग चुना है और उसमें रंग कर दिया है।

यहां पर हम कह सकते हैं कि चार बराबर भागों में से एक भाग को हम संख्या में इसको कैसे लिखेंगे।

 

हम इसे देखें। एक बटा चार।

¼

 

इसको हम वर्क का एक चौथाई भी कह सकते हैं। इसलिए एक चौथाई भाग यहां पर रंगा हुआ है।

 

इस स्थिति में एक अंश है और चार हर है।

 

इसलिए भिन्न को हम अंश भाग हर के रूप में दिखा सकते हैं।

भिन्न के उदाहरण

अब इस तरह के कुछ और उदाहरण देखें।

 

उदाहरण-1

अब यहां पर आयत 1 2 3 4 5 भागों में बांटी गई है और इन पांच भागों में से दो को रंग किया गया है।

इसलिए हम कह सकते है कि दो बटे पांच भाग में रंग हुआ है।

 

उदाहरण-2

अगले चित्र में जिसमें कुल तीन भाग हैं। उसमें एक भाग में रंग भरा हुआ है।

 

 

तो हम बोलेंगे कि चित्र का एक तिहाई भाग रंगा हुआ है या एक बटे तीन (⅓) भाग रंगा हुआ है।

 

उदाहरण-3

अब यहां व्रत है। आप इस व्रत को देखें तो इसमें चार भागों में से तीन रंगे हुए हैं।

 

इसलिए हम इसको तीन बटा चार (¾) लिख सकते हैं।।

 

उदाहरण-4

अगली आकृति में हमारे पास एक वर्ग है

 

जिसे चार भागों में बांटा गया है और तीन भाग को पीला रंग किया गया है और एक बाग को हरा।

हरे भाग को दिखाना है तो- 1/4

पीले भाग को दिखाना है तो- 3/4

 

इसलिए यदि मुझे हरे भाग को दिखाना है तो हम एक बटे 4 (¼) लिखेंगे। और यदि मुझे पीले भाग को दिखाना है तो म

हम तीन बटे चार (¾) लिखेंगे।

इसलिए आप इसको कहीं पर भी प्रयोग कर सकते हैं।

 

जैसे मान लीजिए कि आपके पास एक सेब है।

आपने उसे 6 बराबर हिस्सों में काटा और एक टुकड़ा खा लिया। तो आप कहेंगे कि आपने एक सेब का छठा भाग खाया है।

 

इसलिए यहां किसी भी आकृति के लिए प्रयोग

किया जा सकता है या कोई भी वस्तु जिसको आपने बराबर भागों में बांटा है, उसमें से कोई भाग ले लिया तो उसे हम भिन्न कहते हैं।

Leave a Reply